आगरा, फरवरी 4 -- साइबर ठगों द्वारा ठगी गई राशि साइबर सेल द्वारा होल्ड कराने पर वादी ने अवमुक्त कराने के लिए अदालत में अर्जी प्रस्तुत की। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह ने प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर वह राशि वादी के हक में अवमुक्त करने के आदेश दिए। वादी निवासी शाहगंज के बैंक खाते से साइबर ठगों ने तीन लाख पांच हजार रुपये पार कर लिए थे। उन्होंने थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर सेल ने वह धनराशि फ्रीज करा दी थी। वादी ने अधिवक्ता सतीश कुमार के माध्यम से अपनी धनराशि अवमुक्त कराने के बाबत प्रार्थना पत्र दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...