नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बिहार की महिला के साथ हुई ठगी की शिकायत पर साकेत थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपी देशभर में लोगों के साथ ठगी करते थे। आरोपी के खाते में ठगी की रकम के 15 हजार रुपये आने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता शीतल शर्मा अपने परिवार के साथ पटना, बिहार में रहती हैं। उनका अपना कारोबार है। उन्हें कुछ सामान ऑर्डर करना था। उन्होंने इंटरनेट मीडिया से एक नंबर लिया और ऑर्डर देने के लिए फोन किया। फोन उठाने वाले शख्स ने सामान भेजने के एवज में महिला से एक लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए और फिर फोन काट दिया। पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ तो उसने गृह मंत्रालय के पोर्टल पर अपनी शिकायत दी। मनी ट्रेल से हुआ खुलासा एनसीआरपी पोर्टल पर वि...