मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- फर्जी तरीके से फाइनेंस कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के नौ लोगों पर शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि गिरोह के सरगना गुलबहार निवासी मोहम्मदपुर मोहनपुर थाना सिविल लाइन रुडकी है। जबकि उसके साथी सुनील कुमार कुशवाहा निवासी बर्रा थाना गुजैनी कानपुर, आशु अग्रवाल निवासी हनुमान नगर सहारनपुर, शाह आलम निवासी बलेलपुर मजरा पनियाला रुडकी, कादिर निवासी मोहम्मदपुर हरिद्वार, प्रदीप निवासी गांव नावला थाना मन्सूरपुर हाल निवासी रामपुरी व दीपक कुमार निवासी अलमासपुर थाना नई मंडी पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...