अररिया, जनवरी 19 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। ऋण दिलाने के नाम पर एक चिट फंड कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने महिलाओं को 1.60 लाख रुपये का ऋण दिलाने का झांसा देकर करीब 300 कथित लाभुकों से लगभग 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। कंपनी ने कोठीहाट में अस्थायी कार्यालय खोलकर ग्रामीण महिलाओं का विश्वास जीता और फिर रातों-रात कार्यालय बंद कर फरार हो गई। पीड़ित महिलाओं के अनुसार कंपनी के रिलेशनशिप ऑफिसर अमित कुमार और फील्ड पदाधिकारी मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, हिमांशु कुमार व अन्य ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को ऋण देने का लालच दिया। खाता खोलने और खाता प्रक्रिया के नाम पर प्रत्येक महिला से 5-5 हजार रुपये वसूले गए। भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही 1.60 लाख रुपये का ऋण उनके खाते में जमा कर दिया जाएगा। सोमवार सुबह जब महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.