मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में बुधवार को ठक्कर बप्पा हॉस्टल फुटबॉल टीम ने शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 4-0 गोल से पराजित कर दिया। दूसरे मैच में स्टूडेंट क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया। पहले मुकाबले में ठक्कर बप्पा टीम के संतोष ने 13वें मिनट में पहला गोल दागा। 15वें मिनट में करण ने बढ़त दोगुनी कर दी। 18वें मिनट में अमरजीत ने तीसरा गोल किया। 60वें मिनट में संतोष ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल मारा। दूसरे मुकाबले में स्टूडेंट क्लब के विजयत शर्मा ने 25वें मिनट में पहला गोल किया। 44वें मिनट में अमित कुमार मरांडी ने गोल दागकर बढ़त बढ़ाई। 57वें मिनट में अमित ने तीसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। लीग संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन के अनु...