पूर्णिया, दिसम्बर 23 -- मीरगंज, एक संवाददाता मीरगंज क्षेत्र में लगातार कई दिनों से कोहरे की रफ्तार और पछुआ हवा बढ़ने के कारण ठंढ बेतहाशा बढ़ गयी है। इस कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंढ ने खासकर गरीब परिवारों को घर में ही रहने को विवश कर दिया है। कड़ाके की ठंड और सर्द हवा के चलते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, वहीं बाजारों की चहल-पहल भी घटती नजर आ रही है।दिन हो या रात, लोग कपकपाती ठंड से परेशान हैं। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है, जबकि दिन के समय भी बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं दिखाई दे रही है।इसके अलावे आवश्यक कार्य के लिए यात्रा करने वाले या अपने काम से बाहर जाने वाले लोगों के लिए ठंढ जानलेवा बनी हुई है। पशुपालकों को अपने पशुओं के चारा को लेकर भी समस्याएं उत्पन्न हो गयी है। ठंढ के कारण बच्चों में कोल्ड डायरिया सम...