कौशाम्बी, फरवरी 22 -- कड़ाके की ठंड के बाद अब दोआबा के लोग चिलचिलाती धूप का मजा लेने के लिए तैयार हो जाएं। रविवार को भगवान भाष्कर की किरणें इतनी तल्ख रहीं कि दोपहर में माथे पर पसीना टपकने लगा। दिन में गर्मी के दस्तक देते ही घरों व कार्यालयों में पंखे भी चलने लगे हैं। नवंबर माह से लेकर अब तक लोगों ने कड़ाके की ठंड का भरपूर मजा लिया। हालांकि इस बार ठंड के दौरान बारिश नहीं हुई, लेकिन दोआबा आए दिन कोहरे की चादर में लिपटा नजर आ रहा था। फरवरी का दूसरा पखवारा शुरू होते ही आसमान में छाए बादलों को देख ठंड बढ़ने के आसार दिखने लगे थे। लेकिन रविवार की सुबह से निकली तल्ख धूप ने दिन की ठंड को न केवल भागने को मजबूर कर दिया, बल्कि लोगों के बदन व माथे पर पसीने निकल आए। हालांकि आंकड़ों में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, पर गर्मी का एहसास 36...