देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ ठंड और धुंध से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही श्वास, अस्थमा व एलर्जी से ग्रसित लोगों पर भारी पड़ रही है। इसकी वजह से उनकी दिक्कत बढ़ जा रही है। नाक से ठंडी हवा के अंदर जाने से श्वास की परेशानी बढ़ा दे रही है। वहीं निमोनिया की समस्या भी हो रही है। मेडिकल कॉलेज में श्वास से संबंधित बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ी है। डॉक्टर मरीजों को दवा देने के साथ ठंड से बचने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम बदला है। सुबह और शाम ठंड है। ठंडी हवा लोगों की मुश्किल बढ़ा दे रही है। साथ ही धुंध के कारण श्वास के मरीजों की दिक्कत बढ़ जा रही है। इस समय जरा सी अनदेखी से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। श्वास, अस्थमा, सीओपीडी के मरीजों को परेशानी हो रही है।...