नोएडा, जनवरी 19 -- नोएडा, संवाददाता। तापमान में बढ़ोतरी से शहरवासियों को ठंड से राहत मिली। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, प्रदूषण से लोगों की सांसों पर संकट खड़ा हो गया। नोएडा का एक्यूआई गंभीर और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। कई दिनों तक लोगों को सर्दी के साथ पड़ रही गलन ने परेशान कर रखा था। पूरे दिन शीत लहर चलती रहती थी। हालांकि, अब दिन में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से कुछ राहत मिल रही है। रविवार की तरह सोमवार दोपहर में भी खिली तेज धूप से लोगों को राहत मिली। लोग धूप सेकने के लिए घरों से बाहर निकले। हालांकि, दिन ढलते ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बीते रविवार को न्यून...