सहरसा, जनवरी 2 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड का सबसे अधिक असर गरीब, दिव्यांग और बेसहारा लोगों के साथ-साथ मवेशियों पर भी देखने को मिल रहा है। ठंड से बचाव के लिए अंचल प्रशासन की ओर से कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन 19 पंचायतों के मुकाबले उपलब्ध कंबलों की संख्या नाकाफी बताई जा रही है। समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण गुरुवार से शुरू हुआ। सोनवर्षा के आरओ सैयद बादशां ने सभी राजस्व कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंद और दिव्यांगों के बीच पांच-पांच कंबल बांटने के निर्देश दिए। इसके अलावा शेष बचे कंबलों को आरओ स्वयं क्षेत्र में घूम-घूमकर जरूरतमंदों के बीच वितरित कर रहे हैं। इस अवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.