शामली, जनवरी 6 -- कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बेघर एवं असहाय लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिका परिषद कांधला ने सक्रिय कदम उठाया है। पालिका सभागार में 15 बेडों वाला रैन बसेरा शुरू किया गया है, जिसमें गर्म कपड़ों की भी व्यवस्था की गई है। नगर पालिका के सफाई एवं स्वास्थ्य लिपिक अमरीश कुमार ने बताया कि सभागार हॉल में कुल 15 बेड लगाए गए हैं। इनमें 5 बेड महिलाओं के लिए और 10 बेड पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से निसहाय मुसाफिरों और बेघर लोगों के लिए है, जो रात में खुले आसमान के नीचे ठंड से जूझते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में कई जरूरतमंद लोग इस सुविधा से वंचित रह जा रहे हैं। स्थानीय निवासी सोनू, नाजिम, कपिल और इंतजार ने बताया कि बाहर से आने-जाने वाले असहाय लोग रात में इधर-उधर भटकते हैं और दुकानदारों के सुझाव पर बड़ी मुश्क...