गंगापार, जनवरी 8 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। ननिहाल में रह रहे युवक की ठंड से हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना से ननिहाल और उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। मेजा क्षेत्र के शंभूचक निवासी रामकृष्ण सिंह का 26 वर्षीय इकलौता बेटा वेद प्रकाश सिंह ननिहाल गंगापार के धनकेशरा गांव में रहता था। बुधवार की शाम को वह किसी के साथ ननिहाल से बाहर गया था। घर लौटा तो ठंड से कांप रहा था। उसे तत्काल ननिहाल वाले पास के एक अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। वेद प्रकाश सिंह के मौत की सूचना घर पहुंची तो तीनों बहने व मां दहाड़े मारकर रोने लगीं। सभी का रोना सुन पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। शाम तीन बजे के लगभग युवक का शव ननिहाल से घर पहुंचा तो चीख निकल पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.