वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। ठंड से किसी भी व्यक्ति या गोआश्रय स्थलों में मवेशियों की मौत पर सम्बंधित विभागों से जवाब मांगा जाएगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने इस सम्बंध में पत्र जारी कर कहा है कि सर्दी से बचाव के लिए गांव और शहर में सम्बंधित विभाग सक्रियता दिखाएं। यदि कोई व्यक्ति सड़क या अन्य खुले स्थान पर सोते मिला तो नगर निगम के सम्बंधित जोन भी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने पशुपालन विभाग से कहा है कि आश्रयस्थलों में मवेशियों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...