नवादा, दिसम्बर 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस साल सर्दी में कड़ाके की ठंड व शीतलहर से पशुओं के बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में संचालित सभी 38 पशु अस्पतालों में दवा व उपकरणों का स्टॉक किया जा रहा है। प्रखंड स्तर पर तैनात सभी मोबाइल वेटनरी यूनिट की तैनाती की गई है। सूचना मिलते ही तुरंत स्पॉट पर पहुंचने और बीमार पशुओं के इलाज शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बीमार मवेशियों के इलाज के लिए सभी मोबाइल वेटनरी वाहनों में दवा सहित सभी जरूरी उपकरण की भरपूर आपूर्ति कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर मांग के अनुसार दवा और उपकरणों की आपूर्ति करने के निर्देश भी स्थानीय अस्पतालों को दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार ठंड के मौसम में पशु कोल्ड डायरिया, सर्दी, जुकाम, हीट वेव सहित कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन रोगों ...