देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वायरल की चपेट आ रहे हैं। इसकी वजह से बुखार, सर्दी, खांसी, श्वास की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं, वहीं पेट दर्द, दस्त व उल्टी की भी समस्या हो रही है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। गंभीर रूप से बीमार हर रोज करीब 10 से 15 मरीज भर्ती हो रहे हैं। पीआईसीयू फुल हो गया है। चिल्ड्रेन वार्ड में भी बेड खाली नहीं हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सक दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मरीज के ठीक होने में करीब पांच से सात दिन लग जा रहा है। ठंड के मौसम में बच्चों की सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। ठंड व हवा की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से व...