सहारनपुर, जनवरी 11 -- देवबंद। श्री रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल में रविवार को संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच के तत्वावधान में जरूरतमंद एवं असाहय लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु ने बताया कि साहित्य संगम जन जागृति मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं। संस्थापक अध्यक्ष ममता वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। महामंत्री अदिति वर्मा ने कहा कि संस्था साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। इस दौरान ज्योति वर्मा, चारु सिंह, निधि वर्मा, सीमा वर्मा, प्रियंका गर्ग, रजनी, सोनिया, पायल, कीर्ति और रेनू आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...