बिजनौर, फरवरी 10 -- नजीबाबाद। मोटा महादेव मंदिर परिसर में रात्रि में विश्राम कर रहे कांवड़ियों को ठंड से बचाव के लिए मंडावली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने शिव भक्तों की पीड़ा को देखते हुए उन्हें रात्रि में गर्म कंबलों का वितरण किया। थाना प्रभारी ने नई पहल करते हुए कांवड़ियों के लिए राहत भरा कार्य किया उन्होंने मोटा महादेव मंदिर परिसर में आराम कर रहे कावड़ियों और आसपास के विभिन्न शिविरों में जाकर खुद शिव भक्तों को कंबल ओढ़ाएं। रात्रि में हो रही कड़ाके की ठंड से कांवड़ियों को राहत मिली तो उन्होंने भी थाना प्रभारी का धन्यवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...