गंगापार, जनवरी 7 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र उरुवा में कई दिनों से कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। कोहरे से बढ़ी ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर रहे,जबकि अलाव के लिए महिलाएं लकड़ियां इकट्ठा करती दिखीं। ठंड का कहर ऐसा रहा कि ग्रामीण अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। प्रशासन की तरफ से अभी तक क्षेत्र के बाजारों और बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है,जिससे लोगों में गहरी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि गरीब और बेसहारा लोग ठंड से बच सकें। लगातार बढ़ती ठंड और प्रशासनिक उदासीनता से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...