गंगापार, जनवरी 10 -- सोरांव थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ठंड के कारण शिकायत करने वाले फरियादियों की संख्या काफी कम रही। समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़े महज तीन शिकायती पत्र आए। जिनमें से दो शिकायती पत्र पुलिस विभाग से जुड़े हुए थे। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने तत्काल पुलिस टीम का गठन करते हुए मौके पर निस्तारण के लिए भेजा। पुलिस टीम स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता के आधार पर दोनों शिकायत को मौके पर निस्तारण कराया गया। मामले की रिपोर्ट पुलिस टीम थाने वापस लौट कर प्रभारी निरीक्षक को सौंप दिया। राजस्व विभाग से जुड़ा एक शिकायती पत्र हल्का लेखपाल को दिया गया है। राजस्व विभाग पर शिकायत निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.