देवरिया, जनवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में नस, बुखार, सर्दी, जुकाम, श्वास, पेट दर्द, त्वचा, कान, गले की बीमारी से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। आर्थो, मेडिसिन, चेस्ट व टीबी, ईएनटी, स्किन में मरीजों की कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं बाल रोग व नेत्र रोग में मरीजों की संख्या अधिक रही। डिजिटल व पोर्टेबल एक्स-रे सेंटर भीड़ रही। मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। देर से पहुंचे व लम्बी कतार देख करीब बीस मरीजों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। सुबह नौ बजे के बाद मरीज बढ़ने लगे। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या कम रही। बुधवार को करीब 1600 से अध...