भागलपुर, जनवरी 5 -- कड़ाके की ठंड में जहां गरीब ठंड में ठिठुर रहे हैं, वहीं आदेश के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं होने से गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शंकर सिंह अशोक ने आरोप लगाया कि सभी प्रखंडों में अलाव के लिए आवंटन मिल गया है। इसके बावजूद अलाव नहीं जलाया जा रहा है। उन्होंने चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...