अयोध्या, दिसम्बर 22 -- बाबा बाजार। बीते एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। लोग हाथ सेंकने के लिए अलाव ढूंढ रहे हैं,परंतु बाबा बाजार चौराहे पर केवल सन्नाटा और प्रशासन की चुप्पी पसरी हुई है। ठंड से कांपते राहगीर और दुकानदार आज भी उस अलाव का इंतज़ार कर रहे हैं,जो अब तक नहीं जल पाया। बाबा बाजार में हर दिन सैकड़ों कदमों की आहट होती है लेकिन अलाव न होने से ठिठुरते हुए गंतव्य तक जाने को मजबूर होते हैं। दुकानदार शिवम तिवारी और जितेंद्र नारायण तिवारी का कहना है कि इतनी ठंड के बावजूद आज तक एक भी दिन अलाव नहीं जलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...