श्रावस्ती, जनवरी 27 -- श्रावस्ती। जिले में कड़ाके की डंड जारी है। रात व सुबह शाम लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन दिन में निकलने वाली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। रविवार शाम से शुरू हुई ठंड सोमवार 10 बजे तक जारी रही। 10 बजे के बाद धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम होते होते लोगों को एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं रात व सुबह और शाम कोहरे की चादर ने सफर करने वाले लोगों को परेशान किया। सुबह दृष्यता इतनी कम रही कि पास में ही आते जाते वाहन बड़ी मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। सोमवार को जिले क न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.