महाराजगंज, जनवरी 10 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सर्द हवा के चलते गलन बढ़ गई है। इससे लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के कम मरीज पहुंचे थे। दो बजे तक चली ओपीडी में 551 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 326 सर्दी-जुकाम व उल्टी-दस्त से पीड़ित शामिल रहे। कोल्ड डायरिया से पीड़ित चार मासूमों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। करीब 35 दिन से ठंड अधिक पड़ रही है। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक गलन जारी रही। सर्द हवाओं के चलते लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे थे। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों से खचाखच भरा रहने वाला जिला अस्पताल में सन्नाटा रहा। पर्ची काउंटर और ओपीडी में एक-एक मरीज पहुंच रहे थे। दो बजे तक चली ओपीडी में 551 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें सर्दी-जुकाम व उल्टी-दस्त से पीड़ित 326 मरीजों में...