रांची, दिसम्बर 7 -- Jharkhand weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। राजधानी रांची समेत 11 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा। यहां न्यूनतम पारा तीन डिग्री रहा, जबकि मैकलुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। सर्दी के इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान शनिवार को सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। पहली बार इस सीजन में तापमान 10 डिग्री के नीचे 9.4 डिग्री पर पहुंच गया। इससे चार साल का रिकॉर्ड टूट गया है। भारतीय मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले चार दिनों तक ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, रविवार को सुबह के बाद राज्य में दो दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में शीतलहर चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.