औरैया, दिसम्बर 13 -- कोतवाली परिसर में उस समय मानवीय संवेदना का दृश्य देखने को मिला, जब जिलाधिकारी इंद्र मणि त्रिपाठी को थाने में बैठी देख रही एक बुजुर्ग महिला मीरा हाथ जोड़कर ठंड से बचाव के लिए स्वेटर मांगने पहुंच गई। बुजुर्ग की हालत देख जिलाधिकारी ने उसे गर्म कपड़े मुहैया कराए। हालांकि इसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बुजुर्ग महिला के लिए सर्दी के कपड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही महिला को गर्म कपड़े दिलाए गए। ठंड से राहत पाकर बुजुर्ग महिला के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। गर्म कपड़े मिलने पर बुजुर्ग महिला ने जिलाधिकारी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे औरैया के जिलाधिकारी बने रहें। मौके पर मौजूद लोगों ने भी जिलाधिकारी की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...