गंगापार, दिसम्बर 11 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना प्रभारी ग्राम पंचायत गींज के मजरा पूरे बैजनाथ में बुधवार देर रात एक अधेड़ महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। क्षेत्र के पूरे बैजनाथ निवासिनी 51 वर्षीया बबली पत्नी पप्पू सिंह की मौत हुई है। परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर स्नान करने के बाद उनकी तबियत खराब हो गई। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई है। डाक्टर ने ठंड लगने की बात बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...