शामली, जनवरी 1 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में कार्यरत चौकीदारों को बढ़ती कडाके की ठंड से बचाव को कंबलों का वितरण किया गया। गुरूवार को कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने चौकीदारों को कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में रात्रि में गश्त करना कठिन कार्य होता है। ठंड से बचाव को कंबल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में चोरियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। चौकीदार भी अपने जिम्मेदारी को समझे और ड्यूटी मेहनत के साथ करे। संदिग्ध दिखने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को दी जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.