रामगढ़, जनवरी 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। कैथा स्थित महादेव मंडा मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ की तिथि में सर्वसम्मति से परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में बुधवार को मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने की, जबकि बैठक का संचालन सचिव राजकुमार महतो की ओर से किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एकमत से विचार व्यक्त करते हुए बताया कि गांव में अत्यधिक ठंड और हाल के दिनों में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के देहांत के कारण धार्मिक गतिविधियों में लोगों की सहभागिता प्रभावित हो रही थी। गांव में शोक (छुतका) का माहौल बना हुआ था, जिसके चलते विधिवत पूजा-पाठ और महायज्ञ जैसे बड़े धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन वर्तमान समय में उपयुक्त नहीं था। इन परिस्थितियों को ध्यान में र...