बेगुसराय, जनवरी 5 -- बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भीषण ठंड और कोहरे ने ट्रेन पकड़ने आने जाने वाले यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। गत एक हप्ते से मौसम का मिजाज काफी बिगड़ गया है। रोजाना घना कोहरे से यातायात प्रभावित बना है। सोमवार को ट्रेनों के घंटों लेट चलने से रेल यात्री स्टेशन पर ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर दुबके नजर आए। लोकल ट्रेनों में अन्य दिनों के अनुपात यात्रियों की काफी कम संख्या बनी रही। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन के प्लेटफॉर्मो पर इंतजार करना पड़ रहा है। कटिहार, सहरसा, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर आदि आने जाने वाली लोकल ट्रेनों में ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में काफी कमी देखी गई। ट्रेनों की ज्यादातर सीट खाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.