मुजफ्फरपुर, नवम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ठंड व कोहरे वाले मौसम में ट्रेन संचालन की चुनौतियों को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने 'विंटर सेफ्टी व फॉग सेफ्टी ड्राइव' मिशन मोड में शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य ठंड में भी ट्रेनों का संचालन सुरक्षित, नियंत्रित तथा निर्बाध रूप से सुनिश्चित करना है। ठंड के कारण तापमान में गिरावट को देखते हुए प्वाइंट्स व क्रॉसिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी महत्वपूर्ण लोकेशन, ब्रिज एवं कल्वर्ट का निरीक्षण किया जा रहा है। रात में पेट्रोलिंग के लिए सभी उपकरण तैयार रखे गए हैं। क्रू एवं ट्रैफिक विभाग को फॉग पैटर्न के अनुसार चलने के निर्देश दिए गए हैं। कोहरे की स्थिति में रनिंग स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...