गया, दिसम्बर 15 -- शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मिशन कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। सोमवार को रोटरी गया सिटी के सदस्यों ने एक सौ बच्चों को स्वेटर व बिस्कुट वितरित किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष कुमुद वर्मा ने कहा कि जो बच्चे शेष रह गये है। उन्हे भी स्वेटर उपलब्ध करा दिया जायेगा। इस दौरान राजन सिन्हा व अमरेश कुमार के सहयोग से यह एक सौ स्वेटर बच्चों को वितरित किया गया। इस मौके पर सचिव राजकुमार दुबे ने कहा कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य क्लब की ओर से होते रहेगें। इस मौके पर डा रतन कुमार, डा अमृता सिन्हा, डा मंजू सिन्हा,उषा राज, कांतेश सिन्हा, अरविन्द कुमार सिन्हा,सतीश मोर, पीपी चकरियार, प्रियरंजन डायर व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...