शामली, जनवरी 7 -- बढती ठंड में जहां लोगों को खांसी सता रही है वही जिला अस्पताल में करीब चार माह से खांसी का सीरप,आई ड्रोप व त्वचा के लोशन की किल्लत के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखा तो जा रहा है लेकिन दवाईयों की कमी के चलते मरीजों को दवाईयां बाहर से खरीद कर काम चलाना पड रहा है। या फिर वैकल्पिक दवांई दी जा रही है। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में एक हजार से अधिक मरीजों के ओपीडी पर्चे रोजाना बनाए जाते है। वही कडाके की सर्दी और कोहरे के चलते यह संख्या भी बढ गई है। इस मौसम में खांसी, त्वचा रोग और आंखों में ड्राईनेस के मरीजों की भी संख्या बढ गई है। जिसके चलते जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार से अधिक मरीजों अपना इलाज कराने अस्पातल पहुचते है। वही करीब चार माह से खांसी, त्वचा र...