चम्पावत, दिसम्बर 6 -- चम्पावत। जिले में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डीएम मनीष कुमार ने जनपद भर में गर्म कपड़ों, रैन बसेरों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद संबंधित विभागों ने चम्पावत, टनकपुर, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलाने की प्रभावी व्यवस्था शुरू की है। अलाव से राहगीरों और अन्य लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...