पूर्णिया, जनवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।ठंड एवं कोहरे में रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ एवं जीआरपी ने चौकसी तेज कर दी है। समस्तीपुर रेल डिविजन अन्तर्गत पूर्णिया कोर्ट- सहरसा तथा बनमनखी- बिहारीगंज रेलखंडों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है। आरपीएफ के बनमनखी पोस्ट प्रभारी इन्सपेक्टर विजय शंकर ने बताया कि ठंड और कोहरे में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि की संभावना को देखते हुए मुख्यालय की ओर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के आलोक में रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बरतने के साथ ट्रेनों की नियमित चेकिंग की जा रही है। इसके लिए आरपीएफ के अफसर एवं जवानों की नियमित तौर पर ड्यूटी लगाई जा रही है। स्टेशनों पर बिना वजह घूमने वालों को टोकते हुए उनका सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही ट्रेन के इंतजार में स्टेशनों पर रात गुजराने वालों की सुरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.