बेगुसराय, फरवरी 12 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने ठंड व कोहरे के कारण 28 फरवरी तक कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर रखा है। जानकारी के मुताबिक बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक, अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी तक, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस एक मार्च तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। उम्मीद है कि रेल विभाग द्वारा मार्च माह से रद्द ट्रेनों को परिचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...