शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। भीषण ठंड में धूल, धुआं और जहरीली गैसों की अधिकता से वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी है। निर्माण कार्यों और अन्य गतिविधियों से प्रदूषण और बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार छह जनवरी को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 178 दर्ज किया गया था। सात जनवरी को यह बढ़कर 185 पहुंच गया, जबकि गुरुवार को एक्यूआई 195 रिकॉर्ड किया गया। यह स्तर संवेदनशील श्रेणी में आता हैं जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। एसएस कॉलेज के रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष आलोक ने बताया कि वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। उनका कहना है कि यदि कूड़ा जलाने पर सख्ती नहीं की गई, अलाव की समुचित व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। खराब हवा का असर बच्चों, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.