नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- दही खाने के साथ खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। सर्दी हो या गर्मी दही हर मौसम में खाना चाहिए, इसमें विटामिन बी12, गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। दही से कढ़ी, दही के शोले, रायता व अन्य डिशेस भी बनाई जा सकती है। कई लोग बाजार वाली दही खाना पसंद करते हैं, तो कुछ इसे घर में जमा लेते हैं। गर्मियों में दही जमाना काफी आसान होता है लेकिन सर्दियों में उतना ही मुश्किल। ठंड के मौसम में अगर आपकी दही भी गाढ़ी-ठक्केदार नहीं जम रही है, तो गैस पर उसे गर्म करने की जरूरत नहीं है। बल्कि 1 ट्रिक अपनाकर दही गाढ़ा जमा सकते हैं। शेफ पंकज भदौरिया ने दही जमाने का कमाल का नुस्खा शेयर किया है, जो काफी आसान भी है। चलिए ये ट्रिक फटाफट जान लेते हैं।दही का जामन सबसे पहले आपको दही का जामन चाहिए होगा। दही का जामन आप पुर...