गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच रैन बसेरा और शेल्टर होम्स बेसहारों के लिए राहत का केन्द्र बन गए हैं। ठंडी हवा और गलन के बीच प्रत्येक दिन लगभग 30 से 35 लोग इन आश्रय स्थलों में पहुंचकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्रय गृहों में हीटर की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए हैं, जिससे न केवल सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि सुविधाओं की निगरानी भी की जा सकती है। रैन बसेरा और शेल्टर होम्स में बेसहारों को चादर और कम्बल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन केंद्रों में पानी की भी सुविधा दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि ठंड के मौसम में सभी स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आश्रय गृह की उपलब्धता की सराहना करते हुए कहा कि ठंड में बिना किसी मदद के रात ग...