भागलपुर, दिसम्बर 17 -- बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा दुमुंही चौक के समीप मंगलवार को पशु स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, रोगों से बचाव तथा ठंड के मौसम में उचित देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय बिहपुर के पशु चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार के नेतृत्व में पशुओं की गहन स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने बताया कि ठंड के समय पशुओं को ठंडी हवा से बचाना, सूखा बिछावन देना और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। जीविका बीपीएम अरुण कुमार भारती ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक अपने-अपने मवेशियों के साथ पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.