जमशेदपुर, जनवरी 7 -- ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर और शुगर की दवाओं में लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, नियमित दवा नहीं लेने या बीच में दवा छोड़ देने के कारण ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सरकारी अस्पतालों से गंभीर मरीजों को रिम्स रेफर किया जा रहा है, जबकि कई लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। एमजीएम, सदर अस्पताल के अलावा टीएमएच और ब्रह्मानंद अस्पताल में भी हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें अधिकांश मरीज 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। एमजीएम में औसतन रोज दो से तीन ब्रेन स्ट्रोक के मरीज पहुंच रहे हैं। यहां अलग वार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकतर मरीजों को रिम्स रेफर करना पड़ रहा है। बीते करीब एक महीने की ठंड में एमजीएम से 80 से अधिक मरीज रिम्स भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.