गिरडीह, दिसम्बर 4 -- जमुआ, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड ने जमुआ प्रखंड के स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। दिसंबर महीने की शुरुआत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, लेकिन अब तक छात्रों के बीच स्वेटर का वितरण नहीं हो पाया है। स्कूली बच्चों को अभी तक स्वेटर की राशि नहीं मिली है। जमुआ प्रखंड के विद्यालयों में बच्चे बिना गर्म कपड़ों के स्कूल पहुंच रहे है। उन्हें ठिठुरते हुए पढ़ाई करते हुए देखा जा रहा है। शिक्षकों ने बताया कि विभागीय स्तर पर बार-बार आश्वाशन दिया जा रहा है कि छात्रों के बैंक खातों में स्वेटर की राशि बहुत जल्द भेज दी जाएगी, किंतु अब तक किसी भी छात्र को राशि प्राप्त नहीं हुई है। प्रक्रिया में देरी के कारण विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि पूर्व वर्षों की व्यवस्था के अनुसार कक्षा पहली से दूसरी कक्ष...