संतकबीरनगर, दिसम्बर 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में जिले में शनिवार को भोर कोहरे की परत फैली रही। कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। विजविलटी 50 से 70 मीटर तक रही। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में कमी के वजह से शाम होते ही सन्नाटा पसरने लग रहा है। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। लोग अलाव का सहारा लेते रहे। इस प्रकार का मौसम फसल के लिए बेहतर नहीं माना जा रहा है। दिसम्बर का महीना कड़ाके की ठंडक के लिए जाना जाता है। पिछले दो दिन हल्की धूप निकली तो लोगों को लगा की मौसम सामान्य हो जाएगा। शनिवार को गलन भरी ठंड से लोग ठिठुरते रहे। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला रहा। सुबह के समय हल्के कोहरे के साथ आसमान में बदली छाई रही। दिन चढ़ता गया, लेकिन सूर्य देवाता के दर्शन नहीं हुए। लोग अलाव जला कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.