मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। जिले में गुरुवार को कड़ाके की ठंड का असर दिखा। ठंड के साथ हवा भी चल रही थी। ठंड तो शुरू हो गई है, लेकिन मंडलीय अस्पताल में व्यवस्था न के बराबर है। ठंड में मरीज ठिठुर रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों को एक कंबल मिल रहा है, लेकिन इस कड़ाके की ठंड में एक कंबल नाकाफी साबित हो रहा है, जिससे मरीज घर से कंबल लाने को विवश हैं। वहीं, बच्चा वार्ड में हीटर की व्यवस्था की गई है। मंडलीय अस्पताल के मेडिकल, महिला वार्ड का हाल बेहाल है। वार्ड में लगी वर्षों पुरानी खिड़की जाम हैं, जो कभी बंद ही नहीं होती है। एक-दो खिड़की बंद भी होती है तो उनके शीशे टूटे हैं। ऐसे में मरीजों को शीतलहर भी झेलना पड़ रहा है। गुरुवार को सुबह से कड़ाके की ठंड के बावजूद भी दोपहर में मेडिकल और महिला वार्ड की सभी खिड़की खुली रहीं। वार्ड में भर्ती मरीजों ...