लखीसराय, दिसम्बर 17 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच लखीसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बावजूद यहां यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। न तो स्टेशन पर कोई ढंग का यात्री प्रतिक्षालय है, न पीने के पानी की समुचित व्यवस्था और न ही शौचालय की सुविधा। ऐसे में खासकर रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को खुले प्लेटफार्म पर ठंड में ठिठुरते हुए समय बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। लखीसराय रेलवे स्टेशन से होकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेनें गुजरती हैं और हजारों यात्री यहां से आवागमन करते हैं। बावजूद इसके स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय की व्यवस्था नहीं है। ठंड बढ़ने के साथ ही यह समस्या और गंभीर हो गई है। रात के समय जब ट्रेनें लेट होती हैं या यात्...