मुंगेर, दिसम्बर 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता रूट पर घने कोहरे का कहर जारी है। पटरी पर कोहासे की ऊजली चादर सुबह, शाम और रात्रि में बिछ जाती है। जिससे ट्रेनें रेंग-रेंग कर चल रही है। वहीं लंबी दूरी की अधिकांशत: ट्रेनें घंटों विलंब से जमालपुर पहुंच रही है। यात्रियों को सर्द हवा के थपेड़ों के बीच ट्रेन का इंतजार मुसीबत बनती जा रही है। इससे यात्रियों का यात्रा कष्टदायक हो गया है। ट्रेन के समय पर यात्री जमालपुर स्टेशन पहुंच तो जाते हैं, लेकिन विलंब से आने वाली सूचना नहीं मिलने के कारण प्लेटफार्म पर ही इंतजार करना पड़ रहा है। इस बावत दीक्षा कुमारी, सविता देवी, सुष्मा कुमारी, शायना खातून, लक्ष्मी देवी, शोभा देवी सहित अन्य ने बताया कि पटना और कोलकाता जाने वाली ट्रेन काफी घंटें विलंब से जमालपुर आयी है। हालांकि जिनके पास एंड...