पटना, जनवरी 8 -- कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों लोगों के बीच सामाजिक संगठन आशीर्वाद सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रिंस कुमार राजू ने संस्था की ओर से कंबल, जैकेट, गर्म कपड़े बांटे। बहादुरपुर, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गांधी मैदान, जीपीओ गोलंबर आदि जगहों पर जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री बांटी गयी। वहीं गुरुवार को नारायण रेकी सत्संग परिवार के बैनर तले 150 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच विंडचिटर (गरम जैकेट) वितरित किए गए। संगठन के बिहार प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अबतक 1100 विंडचीटर जरूरतमंदों को बांटे गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.