सीवान, दिसम्बर 13 -- सीवान, निज प्रतिनिध। स्थानीय जंक्शन पर कड़ाके की ठंड में शुक्रवार को रेल यात्रियों की परेशानी चरम पर रही। लंबी दूरी की कई ट्रेनें दो से पांच घंटे विलंब से चल रहीं थीं, जबकि तीन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गईं। ठंडी हवा और गिरते तापमान के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खुले प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करते दिखे। कई यात्री कंबल में लिपटे हुए या गरम चाय के सहारे खुद को संभालते नजर आए, लेकिन ट्रेनें आने का कोई निश्चित समय नहीं मिल रहा था। प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो-तीन पर सुबह से ही भारी भीड़ लगी रही। यात्री बार-बार इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट की ओर नजरें टिकाए हुए थे। कुछ लोग जमीन पर बैठकर बच्चों को संभालते दिखे , तो कई बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए दीवार से सटकर खड़े रहे। ट्रेन पकड़ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.