मुरादाबाद, जनवरी 7 -- मुरादाबाद। कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे रात बिताने वालों के लिए अच्छी खबर है। आपके प्रिय हिन्दुस्तान द्वारा मंगलवार रात की गई शेल्टर होम की पड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में किशोरी समेत लोग सड़क किनारे सोते मिले थे, जबकि शेल्टर होम सूने पड़े थे। खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने तत्काल विशेष टीम का गठन कर दिया। निर्देश दिए कि खुले में सोने वाले लोगों को हर हालत में शेल्टर होम पहुंचाया जाए। गठित की गई टीम में प्रवर्तन दल के लोगों को शामिल किया गया। टीम के सदस्य रात दस से देर रात तक मोबाइल रहकर शहर में अलग-अलग स्थानों पर खुले में सोने वालों को शेल्टर होम पहुंचाएगी। मंगलवार रात की गई शेल्टर होम की पड़ताल के दौरान सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली थीं। कुछ जगह अलाव के लिए लकड़ियां गीली होने की जरूर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.