गंगापार, जनवरी 29 -- बारा तहसील अंतर्गत विकास खंड शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिहरिया में ठंड से बचाव हेतु पूर्व प्रधान भानु प्रताप सिंह एवं महिला ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी के प्रतिनिधि पप्पू सिंह द्वारा गांव की निराश्रित पांच दर्जन बुजुर्ग विधवा महिलाओं को ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया गया। इसके पूर्व भी ग्राम पंचायत बिहरिया में पूर्व प्रधान भानु प्रताप सिंह ने भीषण ठंड में सर्दी से बचने के लिए गांव के 500 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया था। कम्बल पाते ही निराश्रितों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।लोगों ने भीषण सर्दी में कंबल वितरण करने के इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, बबलू सिंह, शिवपाल, छेदीलाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...